बागेश्वर। कल्याण सुंदर शिव गुफा जोगाबाड़ी की खोज करने वाले शक्तिपीठ महाकाली मंदिर कांडा के प्रधान सेवक अर्जुन सिंह माजिला ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने डीएम से गुफा क्षेत्र का भ्रमण कर उसे सड़क से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देने की गुहार लगाई है।
पत्र में माजिला ने कहा है कि पूर्व के जिलाधिकारियों ने गुफा का भ्रमण कर वहां सड़क का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था। वन विभाग ने गुफा तक जाने के लिए कच्चे रास्ते का निर्माण करवा दिया है। सड़क की सुविधा होने से जहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी वहीं कई खाली हाथों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने डीएम से गुफा क्षेत्र का शीघ्र भ्रमण कर विकास की संभावनाएं तलाशने की मांग की है।