बागेश्वर। नगर पालिका परिसीमन के चलते क्षेत्र पंचायत के दो सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। दोनों ही सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो गए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने बताया कि मंडलसेरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय बोरा, फल्टनियां की बसंती देवी का निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका में शामिल होने के कारण सदस्यता समाप्त की गई है। क्षेत्र की निर्वाचक नामावली भी पालिका में दर्ज कर दी गई है।