फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रायल्टी दिए खेतों से खड़िया खनन कर रहे हैं व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। मुस्योली के ग्रामीणों ने खड़िया खनन कंपनी पर किसानों को खनन का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अवगत कराने के बाद भी खनन व्यापारी रायल्टी का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्योली निवासी पूरन सिंह कनवाल, जसौद सिंह कनवाल व गोविंद सिंह ने बताया कि खनन कंपनी के दो व्यापारियों ने ग्रामीणों से खनन करने की अनापत्ति प्राप्त करते वक्त कहा था कि खेत मालिकों को 15 रुपया प्रति बैग का भुगतान रायल्टी के रूप में किया जाएगा। प्रतिमाह एक से 10 तारीख तक सारा भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभी तक खेत मालिकों को भुगतान नहीं किया है। अनुरोध करने पर भी खनन व्यापारी भुगता नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि वादे के मुताबिक खड़िया खनन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें