बागेश्वर। बोहाला के हरज्यू मंदिर में 17 अगस्त से सातू-आंठू का मेला होगा। मेले में बहुउद्देशीय शिविर के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय जनप्रतिनिधि मेले का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति ने दी। समिति ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह आठ बजे से कलश यात्रा के साथ मेले का शुभारंभ होगा। केंद्रीय मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री, विधायक, जिपं अध्यक्ष मेले का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनी मेले में रोज बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर क्षेत्रवासियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही दो पालियों में दोपहर एक बजे से छह बजे और नौ से 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 19 अगस्त को राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा मेले का समापन करेंगे।