फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ओएफसी कटी अब एक्सचेंज का कार्ड हुआ खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। इन दिनों जियो कंपनी क्षेत्र की संचार सेवा सुदृढ़ करने के लिए केबिल बिछा रही है। जेसीबी से मंगलवार को कांडा स्टेशन के समीप बीएसएनएल की ओएफसी लाइन चपेट में आ गई थी। बीएसएनएल के जेटीओ सीएस लोहनी के निर्देशन में कर्मियों ने ओएफसी जोड़ दी थी। ओएफसी जुड़ते ही दूर संचार केंद्र में लगे कार्ड में तकनीकी खराबी आ गई है। मोबाइल और फोनों की बोलती बंद हो गई इंटरनेट सेवा चौपट हो गई।
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा के ठप होने से डाकघर, बैैंकों, तहसील कार्यालय समेत अन्य सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह चरमरा गया है। तहसील कार्यालय में ऑनलाइन बनने वाले प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। दूर-दराज से काम के लिए आने वालों का समय बर्बाद हो रहा है।

व्यापारियों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से संचार सेवा शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। वहां सुंदर गढ़िया, महेश पंत, अशोक जोशी, आलम मेहरा, विरेंद्र नगरकोटी, जगदीश वर्मा आदि थे। इधर बीएसएनएल के जेटीओ ने बताया कि एक्सचेंज का कार्ड बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सेवा शीघ्र ही सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें