बागेश्वर। बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग में मंगलवार देर शाम आरे के पास एक मोटरसाइकिल फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक उमेश खेतवाल और हरीश खेतवाल मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।