dtu student drown in munak canal
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। कमेड़ी से खोली गांव के लिए पिछले साल बनी सिंचाई नहर में पानी नहीं आ रहा है। सिंचाई सुविधा से वंचित ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट धमक गए। ग्रामीणों ने विभाग पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए सिंचाई नहर की जांच की मांग की।
खोली के ग्रामीणों ने एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले वर्ष कमेड़ी से खोली के लिए सिंचाई विभाग ने नहर बनाई थी। इसके बावजूद नहर में पानी नहीं आ रहा है। इससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि धान की बुवाई, रोपाई का समय निकट आ रहा है। नगर में पानी न होने से उन्हें फसल का उत्पादन प्रभावित होने की चिंता हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग पर नहर के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने नगर में पानी न आने, निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम ने सिंचाई विभाग के ईई को बुलाकर मौका मुआयना कर नहर में पानी चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीण राजकुमार परिहार, ठाकुर सिंह, हेमा देवी, चंदन सिंह, हरीश सिंह, नंदी देवी, ज्योति परिहार, मुन्नी, हेमा, रेखा, उमा देवी, यमुना परिहार, कमल सिंह, हीरा देवी आदि थे।