बागेश्वर। नगर के एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। शुक्रवार को 13 में से केवल दो एटीएम से ही रुपये निकले। इनमें लोगों की लंबी कतार लगी रही। दोनों एटीएम में कैश खत्म होते ही लोग इधर-उधर भटकते नजर आए।
बैंक खुलने के बाद पीएनबी और कूर्मांचल बैंक के एटीएम से कैश निकला। एसबीआई सहित अन्य बैंकों के एटीएम शोपीस बने रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में भी कैश नहीं था। कैश की कमी के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारात का सीजन होने से खरीददारी करने के लिए बाजार आने वाले लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। जनपद के अन्य कस्बों में भी यही स्थिति बनी हुई है।