फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे अधिवक्ता पर झपटा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में तेंदुए ने बाइक सवार अधिवक्ता पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में अधिवक्ता के पैर में पंजों के गहरे निशान बने हैं। घायल अधिवक्ता का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। जिले में दो दिन के भीतर तेंदुए के हमले का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे एडवोकेट दिग्विजय जनौटी अपनी बाइक से जा रहे थे। झिरौली मैग्नासाइट के समीप अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पैर में तेंदुए के पंजों के गहरे जख्म हो गए। तेंदुए के हमले के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद तेंदुए ने उनका पीछा छोड़ दिया। उन्होंने तेंदुए द्वारा हमले की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर पहुंचकर जिला अस्पताल में उपचार कराया। दो दिन के भीतर तेंदुए द्वारा हमला करने का यह दूसरा मामला है। बृहस्पतिवार को आरे निवासी सुशील कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुओं के लगातार आबादी में आने और मानवों पर हमला करने से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से आतंक का पर्याय बन रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें