फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश

विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस और व्यापारियों की बैठक कोतवाली में आयोजित हुई। कोतवाल अने सभी व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। ज्वैलरी और मोबाइल फोन विक्रेताओं को बिना पूछताछ किए किसी भी तरह का सामान नहीं खरीदने को कहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों के बाहर और भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने जरूरी हैं। उन्होंने व्यापारियों से नौकरों का सत्यापन कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह की एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने किसी तरह की ज्वैलरी और मोबाइल फोन बेचने के लिए आने वाले लोगों से पूछताछ करने और इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। बैठक में नगर क्षेत्र के सभी व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें