फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी सड़क बनाओ वर्ना 1973 के तहत होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्माण एजेंसी एसपान इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी से सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय से काम पूरा नहीं होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अनुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग का निर्माण एसपान इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एजेंसी द्वारा किया जा रहा हैै। एजेंसी द्वारा मोटर मार्ग निर्माण कार्यों को समय पर पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। डीएम ने बताया कि सात दिसंबर को जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई कपकोट के अधिशासी अभियंता की ओर से मोटर मार्ग निर्माण काफी धीमी गति से होने की जानकारी दी गई थी। निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से तीन बार और अधिशासी अभियंता कपकोट के द्वारा छह बार संबंधित निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद एजेंसी के कार्य प्रगति में कोई बदलाव नहीं आया। इससे मोटर मार्ग से जुड़ने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। निर्माण एजेंसी के कार्य में उदासीनता पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें