बागेश्वर। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ की पांचवीं कक्षा की छात्रा कामाक्षी चौधरी का मिनी मॉडल प्रतियोगिता के दूसरे राउंड की वोटिंग के लिए चयन हुआ है। मिनी मॉडल कामाक्षी के पिता सुनील चौधरी ने बताया कि कामाक्षी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में पहुंच गई है।
दूसरे राउंड की वोटिंग सोमवार से शुरू हो गई है। 25 नवंबर की दोपहर 12 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। उन्होंने सभी से एचटीटीपीएस://डब्लूडब्लूडब्लू.एसएचओडब्लूओएफएफसीएलआइसीकेएस.कॉम वोट//2797 लिंक पर जाकर ऑनलाइन कामाक्षी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है। जनवरी माह में पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन की उपस्थिति में कामाक्षी का फाइनल मुकाबला होगा।