बागेश्वर। अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र समिति की बैठक का बहिष्कार किया। क्षेत्र प्रमुख रेखा खेतवाल ने बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान समय से नहीं हो रहा है।
इसके अलावा ब्लॉक में स्थायी खंड विकास अधिकारी की तैनाती करने, पंचायती राज विभाग में जेई की नियुक्ति करने, हर तीसरे माह अनिवार्य रूप से क्षेत्र समिति की बैठक आयोजित करने की मांग की गई। बाद में प्रधानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बहिष्कार करने वालों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष कैलाश गढ़िया, प्रधान गोपाल राम, मोहन सिंह, चंद्रा देवी, रमेश चौधरी, जसोदा देवी, देवकी देवी, सरस्वती देवी आदि ग्राम प्रधान शामिल थे।