फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में शराब की दुकानों में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम रिंकू बिष्ट और तहसीलदार मैनपाल सिंह ने कांडा में स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर छापा मारा। हालांकि उन्हें मौके पर ओवररेट शराब की बिक्री का मामला नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने संचालकों को प्रिंट रेट से अधिक कीमत न वसूलने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रिंट रेट से अधिक दाम लिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। शराब की दुकानों के निरीक्षण के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने कांडा बाजार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें