फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विहीन हुए परिवारों ने उठाई तराई में बसाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मैग्नेसाइट फैक्ट्री स्थापित होने से भूमि विहीन हुए करासीबुंगा के पांच परिवारों को आज तक भूमि आवंटित नहीं हुई है। इन परिवारों ने प्रदेश सरकार से तराई में भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


करासीबुंगा निवासी भवानी राम आगरी सहित अन्य परिवारों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 1070-71 में मैग्नेसाइट लिमिटेड के स्थापित होने के दौरान उनकी पूरी खेती युक्त भूमि समाप्त हो गई थी। मैग्नेसाइट की ओर से कई प्रभावित परिवारों को तराई में भूखंड आवंटित किए गए। जबकि, पांच शिल्पकार परिवारों को छोड़ दिया गया।

इससे उनके पास अब गांव में कृषि भूमि नहीं बची है, सिर्फ भवन ही शेष रह गए हैं। पुनर्वास के लिए लगातार मांग करने के बावजूद उनकी नहीं सुनी जा रही है। अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवारों को समाज कल्याण के माध्यम से 10-10 नाली भूमि आवंटित करने की गुहार भी लगाई गई थी। इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इससे अपनी खेती युक्त भूमि गंवाने वाले परिवार परेशान हैं। उन्होंने पांचों प्रभावित परिवारों को शीघ्र तराई में भूखंड आवंटित कर बसाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें