बागेश्वर। सेवा योजन अधिकारी आरके पंत ने राइंका गरुड़ के छात्रों को कॅरियर संबंधी जानकारी विस्तार से दी। छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और स्वरोजगारपरक योजनाओं के बारे में बताया और उनकी शंकाओं का समाधान किया।
जिला सेवा योजन अधिकारी ने रोजगार के क्षेत्र में अपने कार्यालय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रोजगार के लिए युवाओं को सेवा योजन कार्यालय में पंजीयन कराना जरूरी है। इसके लिए उन्हें स्थायी निवास प्रमाण पत्र, सभी योग्यता के अंक पत्र और प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होना होता है। कार्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकेें भी मौजूद हैं, जिनका लाभ बेरोजगार अभ्यर्थी उठा सकते हैं। प्रधानाचार्य बीआर आर्या ने छात्रों को अपने कॅरियर के प्रति जागरूक रहने को कहा। वहां डीएस पंछाई, देवेंद्र मेहता और चंदन परिहार मौजूद थे। ब्यूरो