फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के छात्रों से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय पॉलीटेक्निक कांडा में नशा निषेध एवं उन्मूलन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। पॉलीटेक्निक सभागार में कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नशे से कई तरह की बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन


युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रहना चाहिए। कहा कि नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने भी नशे के कारण, दुष्प्रभाव व उन्मूलन पर विचार रखे। कार्यशाला में तहसीलदार मैनपाल सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह भाकुनी, कांडा थाना के प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट, संस्थान के प्रधानाचार्य व छात्रों सहित स्टाफ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें