बागेश्वर। आगरा में पिछले दिनों हुई ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दोफाड़ निवासी आयुष कालाकोटी ने कांस्य पदक जीता है। वह प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आठवीं का छात्र है। बता दें कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयुष ने ताइक्वांडो में दो स्वर्ण पदक झटककर नैनीताल को तीसरे नंबर पर पहुंचाया था। आयुष ने इस बार अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। आयुष की सफलता पर विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक दलों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।