फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया ड्रेस कोड का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने शिक्षक ड्रेस कोड का विरोध किया है। शिक्षकों ने कहा कि जब तक ड्रेस कोड सेवा नियमावली में नहीं जोड़ा जाता और ड्रेस भत्ता नहीं दिया जाता है विरोध जारी रखा जाएगा।

सोमवार को उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह पिलख्वाल की अध्यक्षता में आयोजित त्रैमासिक बैठक में प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने शासन से पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग उठाई। कहा कि पांच अगस्त को धरना देकर मुख्यमंत्री को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि कई बार वेतन के लिए उन्हें कई महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। शिक्षकों ने समय से वेतन व अन्य देयकों का भुगतान करने की मांग उठाई। बैठक में 2014 में नियुक्त अध्यापकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देने, जनपद में सुगम-दुर्गम के निर्धारण में व्याप्त खामियों को दूर करने, उच्चीकृत जूनियर हाइस्कूल शासनादेश के अनुसार अलग से संचालित करने की मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि चाक, डस्टर, परीक्षा सहित अन्य व्यय स्कूलों को पिछले दो साल से नहीं दिए गए हैं। जिला मंत्री इंद्रपाल धपोला के संचालन में आयोजित बैठक में प्रताप कबडोला, भुवन ममगई, कमलेश पांडे, दीपक रावत, भरत राठौर, नवीन मिश्रा, महिपाल कपकोटी, पूरन जोशी, मनोज जोशी, महिपाल रावत, चंदन सिंह, नीमा वर्मा, मंजू नगरकोटी, प्रेम सिंह दोसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें