फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले से 9 साल में 1652 को मिला रोजगार

विज्ञापन
1652 got employment in 9 years
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में रोजगार मेले कारगर साबित हो रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से निजी कंपनियां हर साल औसतन 183 युवाओं का चयन कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन विभाग पिछले नौ सालों में 71 रोजगार मेले लगा चुका है। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों की भागेदारी होती है। योग्यता और आवश्यकता के अनुसार युवाओं का चयन किया जाता है। जिले में रोजगार मेलों के माध्यम से पिछले नौ साल में 1652 युवाओं का चयन हो चुका है। सेवायोजन कार्यालय निजी क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर साल मार्केटिंग, आईटी, रिटेल, फार्मा, सर्विसिंग, विनिर्माण और होटल क्षेत्रों की कंपनियां को आमंत्रित करता है।
विभाग युवाओं को रोजगारपरक कोर्स की जानकारी देने और कैरियर विशेषज्ञों की मदद से दुविधा को दूर करने के के लिए समय-समय पर कैरियर वार्ताएं कराता है। इस साल भी विभाग की चार करियर वार्ताओं में 271 युवा प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए समय-समय पर रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। मेलों में विभिन्न निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर दे रही हैं। अगला रोजगार मेला एक सप्ताह बाद लगाया जाएगा। × शंकर बोरा जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें