कपकोट। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी बीसीपी टेस्टिंग के लिए बागेश्वर जाने की वजह से बैंक में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे बैंक में लेन देन के लिए आए सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
बैंक प्रबंधक के मुताबिक कपकोट ब्रांच में सात लोगों का स्टाफ हैं। साथ ही रोजाना 30-35 लाख रुपये का कारोबार होता है। सोमवार को बीसीपी टेस्टिंग के लिए समूचा स्टाफ बागेश्वर मेन ब्रांच गया था। इस कारणसे बैंक में काम काज पूरी तरह ठप रहा है।
वहीं बैंक में लेन देन नहीं होने से नगदी जमा करने, माह का अंतिम दिन होने की वजह से किस्त जमा करने, चेक क्लीयरेंस, नगद निकासी वगैरह पूरी तरह ठप रही। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इलाके में बैंक के एटीएम में भी बंद है। इससे बैंक के ग्राहकों को कैश किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।