बागेश्वर। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में जिला क्षय रोग नियंत्रण समिति और टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से शनिवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह कालाकोटी ने टीबी के लक्षण, फैलने के कारण, इलाज के तरीके की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में इसका निशुल्क इलाज होता है।
यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलते हैं तो उसे डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए और सरकारी अस्पताल से रोग खत्म होने तक दवा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बच्चों से पेंटिंग, निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया. इस दौरान दीप चंद्र जोशी, हीरा सिंह, केदार मेहता, लक्ष्मण सिंह, रेनू जोशी, दीपिका पांडे, अंजना सिंह, विमला देवी, मुनी देवी, रेवती देवी, कमला देवी, जानकी, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।