फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 टैक्सी चालकों को एआरटीओ का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। रोड टैक्स का 25 लाख से अधिक का राजस्व दबाकर बैठे टैक्सी मालिकों को एआरटीओ ने नोटिस भेजा है। चेतावनी दी है कि यदि फरवरी तक टैक्स जमा नहीं किया तो मालिकों की आरसी काट दी जाएगी।
रोड टैक्स दबाए बैठे टैक्सी मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले में लगभग 240 टैक्सी मालिकों के पास सरकार का लगभग 25 लाख का टैक्स बकाया है। इसे निकालने के लिए विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग ने बताया कि प्रथम नोटिस में टैक्स जल्द जमा करने के आदेश दिए गए हैं। प्रथम नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं हुआ तो दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। फरवरी तक टैक्स जमा नहीं करने वाले टैक्सी मालिकों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं टैक्स
परिवहन विभाग ने टैक्स जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की है। एआरटीओ केसी पलड़िया ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के टैक्सी मालिकों को बागेश्वर आकर टैक्स जमा करने की आवश्यकता नहीं है। वे कहीं से भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर यह सुविधा है।
विज्ञापन

-
कोट = टैक्स जमा नहीं करने वाले 240 टैक्सी मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं हुआ तो आरसी काटी जाएगी। - केसी पलड़िया, एआरटीओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें