फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी के लिए कपकोट में महिला मंच का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील कपकोट के विभिन्न गांवों में व्याप्त पानी व बिजली की समस्या के निदान की मांग को लेकर महिला मंच ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक गांवों में पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण उत्थान समिति और हंगर प्रोजेक्ट से जुड़े महिला मंच ने सलिंग, सुमगढ़, दुलम, रैथल, बसकूना व पोलिंग ग्राम पंचायतों में बैठक की। कहा कि इन सभी गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं ने बताया कि पोलिंग गांव में कई सालों से पानी की समस्या बनी है। गांव में पेयजल योजना का भी निर्माण किया गया लेकिन लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। गांव में बने स्टेंड पोस्टों में भी पानी नहीं आ रहा है। अब जल संस्थान निजी संयोजन के लिए पैसा मांग रहा है जबकि गांव में अधिकांश ग्रामीण गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में गांव में स्टेंड पोस्ट के माध्यम से पानी देने की मांग की। बसकूना गांव में बिजली के लकड़ी के खंभे जर्जर हालत में हैं। लोगों के लिए खतरा बने हैं। गांवों में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में तारा दानू, बर्खा कोरंगा, दीपा देवी, भवानी देवी, लछुली देवी, रेवती देवी, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी, उमा देवी, भागुली, दीपा देवी, मुन्नी देवी, तुलसी, रेखा, जानकी, मुन्नी आदि थे।
विज्ञापन



बिजली, पानी के लिए कपकोट में महिला मंच का प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें