कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने अपनी निधि से विधानसभा क्षेत्र के 11 विद्यालयों को कंप्यूटर और प्रिंटर खरीदने के लिए 6.6 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
भौर्याल ने बताया कि उन्होंने अपनी निधि से राउमावि सिराला, उच्चत्तर माध्यमिक जारती, प्राइमरी स्कूल उद्यमस्थल, झोपड़ा, गुलेर, राजूहा खर्ककानातोली, शिशु मंदिर देवलचौंरा, नारायण संस्कृत महाविद्यालय कमेड़ीदेवी, राकउमावि होराली को 50-50 हजार रुपये, राइंका गुलेर, शिशु मंदिर फरसाली को कंप्यूटर और प्रिंटर खरीदने के लिए 78 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। कहा कंप्यूटर और प्रिंटर से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होगी।