फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर में ढोल नगाड़ों के साथ निकली राम बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर में चल रही रामलीला के अंतर्गत बुधवार की शाम ढोल नगाड़ों के साथ राम बारात निकली। विवाह के बाद दशरथ द्वारा राम को राजपाठ सौंपने के विचार विमर्श करने, कैकयी द्वारा 14 बरस के लिए राम को 14 बरस का बनवास, भरत को राजपाठ देने की मांग के लिए कोप भवन जाने, दशरथ द्वारा कैकयी को समझाने और भरत को राजपाठ देने के दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी गंगा सिंह पांगती थे। दशरथ की भूमिका सुनील जोशी, जनक की सुरेश पाठक, कैकयी की गुड्डू लस्पाल, राम की सचिन, लक्ष्मण की प्रांजल, भरत की कमल तिवारी, शत्रुघ्न की राहुुल शाह, और सीता की भूमिका हर्षित ने निभाई। संचालन केदार महर और मनोहर पंचपाल ने किया। व्यवस्थापक केदार महर और अध्यक्ष उमा पंचपाल ने सभी का स्वागत किया। वहां संयोजक, गोकुल पंचपाल, भरत लस्पाल, चंद्रशेखर पाठक, पप्पू वर्मा, धीरज मेहरा और मनोहर पंचपाल, मेकप मास्टर अशरफ हुसैन और पूनम धामी थे। हास्य कलाकार हरीश तिवारी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें