फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आज बागेश्वर में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य रविवार को पहली बार बागेश्वर का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात के साथ ही अधिकारियों से विकास पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


एडीएम राहुल गोयल ने बताया कि राज्यपाल का चॉपर अल्मोड़ा से उड़ान भरने के बाद रविवार दोपहर 12:55 पर बागेश्वर डिग्री कॉलेज में उतरेगा। इसके बाद राज्यपाल सीधे लोनिवि विश्राम गृह जाएंगी। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपेड से देहरादून को रवाना होंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान वह भगवान बागनाथ के दर्शन के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों का भी दौरा कर सकतीं हैं। दौरे में उनके जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों से मुलाकात और अधिकारियों से जिले के विकास पर चर्चा करने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें