फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! बीमारी परोस रहे हैं नगर पालिका के एक्वागार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए गए एक्वागार्ड साफ पानी की बजाय लोगों को बीमारी परोस रहे हैं। कई दिनों से खराब पड़े एक्वागार्ड को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। लोग साफ पानी समझकर इनसे दूषित पानी पी रहे हैं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने नगर के लोगों को साफ पानी पिलाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थानों में एक्वागार्ड युक्त ठंडे प्याऊ लगाए थे। शुरूआत में इस योजना का नागरिकों ने स्वागत किया, लेकिन कुछ समय बाद ही एक-एक कर प्याऊ जवाब देने लगे। खराब पड़े एक्वागार्ड से ही लोग पीने का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


नुमाइशखेत के पास लगा एक्वागार्ड बीते कई दिनों से खराब होने के कारण लोग दूषित जल ही पीने को मजबूर हैं। बस स्टेशन तथा पोस्ट आफिस के समीप लगा एक्वागार्ड भी अक्सर खराब रहते हैं उसके बाद भी लोग एक्वागार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे लोगों के गंभीर बीमारी के चपेट में आने खतरा बना रहता है। विभिन्न संगठनों व व्यापारियों ने नगर के एक्वागार्ड को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

इंसेट-
कुछ एक्वागार्ड को हाल ही में रिपेयर किया गया था। अभी चेक किया जा रहा है जो भी खराब होंगे उन्हें भी तत्काल ठीक किया जाएगा। बरसात के दौरान गंदा पानी आने से फिल्टर जल्दी खराब हो गए।
- राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें