बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में सात अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि यदि जांच अधिकारी ने यदि जांच संतोषजनक ढंग से नहीं की तो 20 अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
प्रातीय खंड लोनिवि परिसर मे हुई बैठक में जानकारी दी गई कि विभागीय अधिकारियों ने पीड़ित ठेकेदारों के मामले की जांच के लिए लोनिवि के कपकोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता एसके पांडे को जांच अधिकारी नामित कर दिया है। सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। चेताया कि यदि जांच संतोषजनक नहीं हुई तो 20 अगस्त से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वहां संरक्षक हीरा बल्लभ भट्ट, जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक और महामंत्री संजय सिंह नेगी आदि मौजूद थे।