फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई सरयू के खतरे से पुलिस प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उफनाई सरयू के खतरे से पुलिस प्रशासन बेखबर बना रहा। उफनाई नदी के किनारे फोटो खींचने और सेल्फी लेने वालों खासकर युवा और स्कूूली बच्चों का मजमा लगा रहा। उफनाई नदी के जोखिम के बीच कोई भी उन्हें रोकने-टोकने वाला नजर नहीं आया।
विज्ञापन


मंगलवार को सरयू खासे उफान पर रही। उफनती और बलखाती नदी का वेग देखते तमाम लोग तटों पर एकत्र हुए। इनमें युवा और स्कूली बच्चों की खासी तादाद थी। ये लोग नदी के किनारों पर जोखिम के बीच एक-दूसरे की फोटो खींचने और सेल्फी लेने में जुटे रहे। जबकि प्रशासन ने जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया था। नदी तट पर न तो जल पुलिस नजर आई और न ही कोई गोताखोर दस्ता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें