फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाशक्ति आश्रम रोड से लकड़ी के गिल्टे हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। गत 18 मई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर ने वन विभाग को हरकत में ला दिया है। वन विभाग ने पर्यटन नगरी के अनाशक्ति आश्रम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे अव्यवस्थित ढंग से रखे गए लकड़ी के गिल्टों को हटाना शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा सीजन में देश विदेश से आने वाले सैलानी सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि अनाशक्ति आश्रम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लंबे समय से लकड़ी के बड़े-बड़े गिल्टे रखे गए थे। गिल्टों से जहां वाहनों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही थी। वहीं राह चलते लोगों और सैलानियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा था। लोगों, व्यापार मंडल और होटल ऐसोसिएशन इन गिल्टों को हटाने की कई बार मांग कर चुके थे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने गत 18 मई के अंक में गिल्टों से हो रही परेशानी पर विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। वन विभाग ने अब यहां से गिल्टों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। लोगों ने अमर उजाला के सहयोग के प्रति कृतज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें