फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में साझां की स्विट्जरलैंड और भारत की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्विट्जरलैंड से आई एक टीम ने कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में बच्चों को दोनों देशों की संस्कृति, रहन-सहन, मित्रता के बारे में प्रोजेक्ट के जरिए जानकारी दी।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड, भारत 1948 से मित्र हैं। जिसे 70 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड से आई एक टीम स्कूली बच्चों के साथ अनुभव साझा करने के लिए भारत भ्रमण कर रही है। कंट्रीवाइड के बच्चों को 70 साल मित्रता के बारे में प्रोजेक्ट के जरिए जानकारी दी। टीम में आए क्रिस्टीना ओमलियन, गुरुमक सिंह, राजेश ने बच्चों को स्विट्जरलैंड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वहां की संस्कृति के बारे में भी बताया। भारत, स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार, निवेश में हुए समझौते सहित विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड, भारत के साथ कारोबार करने वाला सातवां सबसे बड़ा देश है। इस मौके पर महेश पांडे, कविता जोशी, ललित जनौटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें