फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की समस्याएं छाई रही

विज्ञापन
बीडीसी बागेश्वर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत बागेश्वर की बैठक में शिक्षा, बिजली, पानी की समस्याएं छाई रहीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने बंदरों, जंगली सुअरों से हो रही फसल क्षति रोकने की मांग की। सदस्यों ने पिछली बैठकों में दर्ज समस्याएं न सुलझने पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने विकास कार्यों की जानकारी दी। सदस्यों से विकास कार्य समय से पूरा करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अधिकारियों को समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता जरूरी है। सीडीओ एसएसएस पांगती ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों का लाभ गरीब तबके के व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। प्रधान गणेश धामी ने कहा कि प्राइमरी पाठशाला खंतोली में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की मांग की। प्रधान गिरीश टंगड़िया ने गांव के गधेरे में पैदल पुलिया निर्माण, प्रधान खीम सिंह, जशोदा देवी, सुंदर सिंह ने ध्वस्त पेयजल योजना, सिंचाई नहर सुधारने की मांग की। बीडीसी सदस्य नीमा धपोला ने ग्राम नाघरशाहू में पेयजल योजना, बुड़घूना के लिए जीप रोड बनाने की मांग की। सदस्य गोपाल दत्त भट्ट ने ग्राम पंचायत खौलशीर में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल सुधारने, राइंका सैंज पेयजल लाइन, चहारदीवारी बनाने, विद्यालय के पीछे खड़े चीड़ पेड़ों को शीघ्र कटवाने की मांग उठाई। प्रधान मोहन सिंह रावत ने पेयजल, ग्राम प्रधान हरीश मनराल, दीपा देवी, कुंवर सिंह परिहार ने बंदरों को शीघ्र पकड़कर बंदरबाड़े में डालने की मांग की। बीडीओ आलोक भंडारी ने संचालन किया। वहां ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख गोपा धपोला, कनिष्ठ उप प्रमुख सुनीता टम्टा, डीडीओ केएन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें