बागेश्वर। जिले में कैश की किल्लत अभी बरकरार है। सोमवार को भी अधिकांश एटीएम कैश की कमी के कारण बंद रहे और जो खुले थे उनमें लोगों की लंबी कतार लगी रही। तहसील रोड स्थित पीएनबी में एटीएम का शटर खुलने से पहले ही ग्राहकों की कतार लग गई।
एटीएम खुलने के कुछ ही देर बाद ही कैश समाप्त हो गया। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह के समय कैश नहीं था। दिन में कैश डालने के बाद रुपये निकालने के लिए लोग जमा हो गए। कैश नहीं होने से एसबीआई तिराहे के पास स्थित एटीएम का शटर बंद ही रहा। कैश की कमी के कारण दूर दराज गांवों से खरीददारी के लिए आने वाले लोगों के साथ ही यात्री भी परेशान नजर आए।