फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से फसलें नहीं समेट पा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों का जीना मुहाल कर रखा है। उनकी महीनों की मेहनत खराब हो गई है। किसान अपनी फसल नहीं समेट पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले में मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। दिन में धूप खिली रही। अपराह्न चार बजे से आसमान फिर से बादलों से घिर गया। इसके बाद तेज गरज के साथ जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। इस समय खेतों में गेहूं और मसूर की फसल तैयार हो रही है लेकिन बारिश से फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि पहले सूखे के कारण फसलों का नुकसान हुआ अब फसल समेटने के समय भी मौसम की मार पड़ रही है।

जिले के 2273 किसानों को मिलेगा बीमा योजना का लाभ
बागेश्वर। सूखे, अतिवृष्टि के कारण फसलें बरबाद होने पर अब किसानों की कमर नहीं टूटेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों को फसलों की क्षति का पूरा मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


पिछले साल खरीफ की फसलों के लिए बीमा कराने वाले 2273 किसानों को प्रीमियम से 12 गुना अधिक मुआवजा मिलेगा। मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या ने जिले के सभी किसानों से आने वाली खरीफ की फसलों का बीमा कराने का आह्वान किया है। कहा कि ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से गरुड़, सामा, असौं, भराड़ी आदि क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। जिन किसानों ने फसलों का बीमा कराया है उनको संबंधित बीमा कंपनी क्षतिपूर्ति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें