बागेश्वर। तहसील परिसर में स्थित जिला बार भवन में योग शिविर शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन एसडीएम एसएस राणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद भंडारी और डीएसओ जेएस कंडारी ने वैदिक यज्ञ के साथ किया।
एसडीएम ने कहा कि पतंजलि युवा भारत/भारत स्वाभिमान की ओर से चलाए जा रहे योग शिविरों को अनुकरणीय पहल बताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि पतंजलि योग समिति ने योग की सैकड़ों शाखाएं जिले के अलग-अलग गांवों में लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है। योगाचार्य कमलेश ने बताया कि योग शिविर में योग और प्राणायाम के साथ ही नशा मुक्ति और स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी प्रकार के रोगी शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं। शिविर 20 अप्रैल से शुरू होगा। वहां गणेश कांडपाल, दीप जोशी, केवलानंद जोशी, हरीश बिष्ट, बीएस पांगती, उमा पांगती, चंचला पाठक, नीमा पांडे, रीता कांडपाल, विद्या आदि थे।