फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों को विश्वास जगाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग एवं कैवल्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित हिटो हमर स्कूल अभियान का शुभारंभ डीएम रंजना राजगुरु ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से टीम भावना से काम कर सरकारी स्कूूलों के प्रति विश्वास जगाने का आह्वान किया। डीएम ने बच्चों को नशा मुक्त रखने के लिए जागरूकता लाने और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने को कहा।

सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी नहीं है। शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन


वहां सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, बीईओ विजेंद्र जोशी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, उपखंड शिक्षाधिकारी पूनम चौहान, डायट प्रवक्ता डॉ. केवलानंद कांडपाल, डॉ. शैलेश धपोला, डॉ. राजीव जोशी, कैलाश, प्रकाश चंदोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें