बागेश्वर। निर्माणाधीन रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क का निर्माण एक साल से शुरू नहीं होने से ग्रामीण भड़क गए हैं। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
थापल बज्वाड़ की प्रधान पुष्पा देवी, छत्यानी-मजकोट वन पंचायत सरपंच रमेश भंडारी की अगुवाई में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की रौल्याना-लोहागढ़ी सड़क का निर्माण एक साल से रुका हुआ है। सड़क में 10 किमी तक मलबा भरा है, जिस कारण हल्के वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। सड़क के बाकी हिस्सों के कटान के लिए आज तक निविदाएं भी नहीं लगाई गई हैं।
प्रदर्शन करने वालों में गोमती कृषक क्लब के मुख्य वॉलंटीयर रमेश भंडारी, पूर्व जिपं सदस्य इंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, पुष्पा देवी, जवाहर राम, चंद्र सिंह रावत, अवतार सिंह, पान सिंह, हरीश राम आदि थे।