फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकुला गैस एजेंसी में शामिल करने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के कुछ गांवों के लिए रसोई गैस की आपूर्ति ताकुला गैस एजेंसी से करने की सुगबुगाहट से लोगों में नाराजगी है। कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति ने बागेश्वर से हटाकर ताकुला गैस एजेंसी में शामिल करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कभड़ा, बोहाला, पाना, असौं, तरमोली, रैखोली, घटगाड़ आदि क्षेत्रों की रसोई गैस की आपूर्ति ताकुला गैस गोदाम से करने की चर्चा हो रही है। उन्होंने इसे अनुचित बताया है।

उनका कहना है कि कठपुड़ियाछीना क्षेत्र बागेश्वर जिले में आता है जबकि ताकुला अल्मोड़ा जनपद में शामिल है। उन्हें सभी कार्यों के लिए बागेश्वर आना पड़ता है। ताकुला गैस एजेंसी में शामिल करने पर तमाम दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। उन्होंने पूर्व की भांति जिला मुख्यालय से ही गैस की आपूर्ति जारी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि ताकुला गैस एजेंसी में उनको शामिल किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें