फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले से दो बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में नौ बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र करन जोशी और राइंका कमस्यारी की छात्रा शालू भट्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इन बाल वैज्ञानिकों ने आपदा प्रबंधन विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

चयनित दोनों बाल वैज्ञानिक अहमदाबाद में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बाल वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर डीएम रंजना राजगुरु, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें