बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने पदोन्नति और समायोजित शिक्षकों को चयन प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री गोपाल सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने, बच्चों की देखभाल के लिए महिला कर्मियों को अवकाश दिए जाने सहित, समायोजित शिक्षकों को चयन प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने, गेस्ट शिक्षकों के पदों को रिक्त मानने सहित विभिन्न मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। वहां आलोक पांडे, देवेंद्र मेहता, गोपाल पंत, विजय गोस्वामी, मोहन साह, संदीप जोशी आदि मौजूद थे।