बागेश्वर। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया ने कहा कि आठ और नौ जनवरी को महासंघ प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करने जा रहा है। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो सभी 25 हजार कर्मी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। कहा कि इस माह के अंतिम सप्ताह में अल्मोड़ा में बैठक आयोजित होगी। इसमें जिले से भी पांच पदाधिकारी शामिल होंगे। वहां कोषाध्यक्ष प्रदीप सनवाल, हयात राम, गौरव कुमार, कृपाल सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विमल थापा, मनोज, गंगा भाकुनी, संजयसिंह, दयानंद जोशी, सीमा गढ़िया आदि उपनल कर्मी शामिल थे। ।