बागेश्वर। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरा मिलिट्री फोर्सेस कार्मिक संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने राजघाट दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन सांसद जितेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
दिल्ली से लौटकर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन में केंद्र में पैरा मिलिट्री मंत्रालय का गठन करने, राज्यों में पैरा मिलिट्री कल्याण बोर्ड का निदेशालय, जिलों पैरा मिलिट्री कल्याण बोर्ड का कार्यालय स्थापित करने, पैरा मिलिट्री फोर्सेस को एम्स सर्विसमैन का दर्जा देने, समान रैंक समान वेतन पैरा मिलिट्री फोर्सेस को देने, पुरानी स्कीम पेंशन रूल 1972 को वर्तमान में लागू करने, पैरा मिलिट्री सर्विस और पेंशन नियम केंद्रीय सिविल सर्विस के नियमों से अलग करनेे, पीएमएसपी का लाभ देने, मेडिकल सुविधा देने आदि की मांग की है। ज्ञापन की प्रति सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक को भी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मण सिंह कनवाल, तारा दत्त शर्मा, प्रकाश कनवाल और नारायण सिंह हरड़िया आदि शामिल थे।