कपकोट (बागेश्वर)। विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी के 11वीं के छात्र हर्षित बिष्ट का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हर्षित ने देहरादून में बीती 15 से 18 नवंबर तक बाल विज्ञान की हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने छात्र को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। वहां प्रबंधक राजेंद्र कपकोटी, विज्ञान प्रमुख और मार्गदर्शक तरुण तिवाड़ी, विनोद पांडे, डीएन कांडपाल, ललित लोहनी, सुरेश रानी आदि थे।