फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के पास पहुंचा तेंदुआ, गाय मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तेंदुए ने शुक्रवार सुबह विकास भवन के पास एक गाय को मार दिया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। आबादी में घूम रहा यह तेंदुआ अब तक कई मवेशियों और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से नगर के मजियाखेत, कफलखेत, सैंज और नदीगांव में नजर आ रहे तेंदुए ने शुक्रवार सुबह लावारिस छोड़ी गई एक गाय को मार दिया। कलक्ट्रेट रोड पर सुबह के समय घूमने वालों की नजर जब तेंदुए पर पड़ी तो वे भयभीत होकर भाग गए।

बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि रेशम विभाग के पास कफलखेत में पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही वहां पर दो कर्मचारी निगरानी के लिए तैनात रहेंगे। बता दें कि पिछले दिनों टेलीफोन एक्सचेंज और हाइडिल के पास तेंदुए ने एक गाय और बछड़े को मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें