फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट की रामलीला में रावण मारा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/धरमघर/कमेड़ीदेवी/कांडा (बागेश्वर)। कपकोट की रामलीला में शुक्रवार रात अहिरावण, रावण वध, मकरध्वज का राजतिलक करने, सुलोचना सती और सीता की अग्नि परीक्षा की लीलाओं का मंचन किया गया। राइंका और राबाइंका के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण और बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया।


उधर, धरमघर और कमेड़ीदेवी की रामलीलाओं में रावण द्वारा विभीषण को लात मारने, लक्ष्मण शक्ति और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने की लीलाओं का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी थी। उन्होंने मैदान में महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें