बागेश्वर। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले लगभग तीन सौ मरीजों का पंजीकरण करने के बाद एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी जांचें कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने किया।
उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने को कहा। शिविर में मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.शैलजा भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.बसंत ने मरीजों को दी जाने वाली निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने नवजात शिशुओं को प्रथम सुरक्षा किट भी प्रदान किए। शिविर में लगभग तीन सौ मरीजों की जांच की गई।
जिला अस्पताल में आयोजित चिकित्सा शिविर में डा.विकास वर्मा, डा.मुन्ना लाल, डा.अब्बास, डा.दलीप वार्ष्णेय, डा.राजीव, डा.रीमा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के सफल संचालन में दान सिंह देवली, बीएल वर्मा, गजेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, चंदन बिष्ट, नीरू साह आदि ने सहयोग दिया।