बागेश्वर। पिंडर घाटी सहित बदियाकोट, सोराग, तीख, किलपारा आदि गांवों में चौलाई की फसल रोग लगने से खराब हो गई है। इससे किसान मायूस हैं। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने डीएम से कीड़े से फसल को बचाने के लिए कृषि विभाग को निर्देशित करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
मल्ला दानपुर क्षेत्र में चौलाई (रामदाना) की खेती की जाती है। यहां के अधिकतर किसान इसी की फसल बोते हैं। इस साल कीड़ा लगने से फसल रोग ग्रस्त होने के कारण आधी से अधिक खराब हो गई है। तमाम उपाय के बाद भी फसल को व्यापक नुकसान हुआ है।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने डीएम से प्राथमिकता के आधार पर कृषि विभाग की टीम को क्षेत्र में भेजकर कीटनाशक का छिड़काव कर फसल की सुरक्षा करने की मांग की है।