फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप बिछाने के लिए नाली खोदी, मरम्मत नहीं की

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पेयजल योजना के पाइप बिछाने के लिए खोदी गई नाली पाइप बिछाने के बाद बिना सुधार किए ही छोड़ दी गई। नाली में मिट्टी जमा होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने नाली का निर्माण नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कपकोट नगर के लिए एक माह पूर्व नौ किमी लंबी पेयजल योजना के पाइप बिछाने के लिए सड़क की नाली खोदी गई थी। जल संस्थान ने पेयजल योजना के पाइप बिछाने का ठेका एक निजी कंपनी को दिया था। कंपनी ने नाली खोदकर पाइप तो बिछा दिए, लेकिन इसके बाद नाली को दुरुस्त नहीं किया गया।

नाली में मिट्टी जमा होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण वह सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने तोड़ी गई नाली का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों ने एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा कपकोटी, प्रधान पूरन कपकोटी, रमेश कपकोटी, हरीश सिंह, मान सिंह, सुंदर सिंह, राजू, महिमन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें