बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में बृहस्पतिवार से दुर्गा पूजा, देवी पूजा एवं रामलीला शुरू होगी। सभी आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां बनाई गई हैं। दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बृहस्पतिवार को ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। देवी पूजा कमेटी की ओर से भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना की जाएगी। बृहस्पतिवार से ही रामलीला भी शुरू होगी। उधर दुर्गा पूजा कमेटी खरेही में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ब्यूरो